Header Ads

Header ADS

बिहार: राजस्व बढ़ाने और जनता को राहत देने रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय

 


पटना। 

बिहार में जनवरी 2026 के पूरे महीने में राज्य के सभी निबंधन कार्यालय रविवार और अन्य घोषित अवकाशों के दिन भी पूरी तरह कार्यशील रहेंगे। सरकार ने राजस्व संग्रह को बढ़ाने और आम जनता को संपत्ति रजिस्ट्री में होने वाली असुविधा से निजात दिलाने के लिए यह  फैसला उठाया है। 

सरकार के इस निर्णय से अब लोग अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी वाले दिन भी जमीन-मकान के दस्तावेजों का निबंधन करा सकेंगे। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि दफ्तरों में लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी। 

सरकार के इस फैसले से साल के शुरुआती महीने में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने से सरकारी खजाने में राजस्व की बढ़ोतरी होगी और कार्य दिवसों के दौरान निबंधन कार्यालयों पर भारी दबाव रहता है। इसलिए छुट्टियों में कार्यालय खुलने से यह दबाव बंट जाएगा, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

No comments

Powered by Blogger.