संगठनात्मक बैठक में वसुंधरा की दो टूक , अधिकारी कार्यकर्ता की एक घंटी पर उठाएं फोन
जयपुर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को संगठन की आत्मा बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बिना प्राणविहीन है। उन्होंने जोर दिया कि गांव स्तर पर बूथ अध्यक्ष, मंडल में मंडल अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्ष संगठन के एंबेसेडर हैं और उनके हस्ताक्षर से जनता के काम होने चाहिए।
वसुंधरा राजे ने कहा कि कार्यकर्ता की एक घंटी पर अधिकारी फोन उठाएं और काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके अनुसार कार्यकर्ता की आवाज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आवाज के समान है और इसे मजबूती से सुना जाना चाहिए।
संगठनात्मक कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित 44 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। कुल लगभग 180 लोगों ने कार्यशाला में सहभागिता की।
.jpg)
No comments