Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ में भीषण गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर

 


नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला रिजर्व गार्ड के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल सुकमा के किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। कई घंटों तक चली भीषण गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एके-47 और इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

No comments

Powered by Blogger.