पंजाब सरकार का अहम फैसला , अस्पतालों में होगी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने नए साल के मौके पर अपने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अहम फ़ैसला लिया है। राज्य के सभी जिला अस्पतालों में 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का आदेश जारी किया गया है। यह पहल पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की तरफ से की गई है।
सरकार की इस योजना के पीछे का मकसद डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के प्रति बढ़ती हिंसा और असुरक्षा की स्थिति को कम करना है। यह कदम PCMS एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उठाए गए प्रयासों और पिछले सालों में हुई हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों की भर्ती केवल ‘PESCO’ एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। जनवरी और फरवरी के महीने में इनकी सैलरी अस्पतालों के ERF और यूजर चार्ज फंड से दी जाएगी।
.jpg)
No comments