Header Ads

Header ADS

यूपी में साइबर अपराध से निपटने 15 साइबर कमांडो की टीम तैयार


 लखनऊ। 

राज्य में साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस ने 15 साइबर कमांडो की टीम तैयार की है। इस टीम को आईआईटी कानपुर, नया रायपुर, मद्रास व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में प्रशिक्षित किया गया है। साइबर मुख्यालय में तैनात कमांडो जिला, जोन व रेंज स्तर पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षित कमांडो केवल साइबर अपराध से जुड़े मामलों की विवेचना करेंगे।

 15 सदस्यीय कमांडो को तकनीकी तौर पर साइबर सुरक्षा के लिए ही तैयार किया गया है। यह कमांडो साइबर अपराधियों का पता लगाएंगे और ठगी की रकम को सुरक्षित करेंगे। इन्हें विभिन्न प्रकार के टूल्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। एसपीजी और एनएसजी के कमांडो जिस तरह से अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं उसी तरह से ये कमांडो साइबर के क्षेत्र में सक्षम होंगे।

No comments

Powered by Blogger.