इंदौर घटना पर उमा ने भी साधा निशाना, यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी
भोपाल।
इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठे लोग शहर को कम से कम पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में समय पर कार्रवाई करने में विफल रहे, जबकि वे खुद बिसलेरी की बोतलों का आनंद ले रहे हैं। उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

No comments