इंदौर नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस, अपर आयुक्त की छुट्टी
भोपाल।
इंदौर में दूषित पानी की घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े अधिकारियों पर गाज गिराई है। सीएम ने इंदौर नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तो निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया की छुट्टी करते हुए उन्हें इंदौर से हटाकर मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का उप सचिव बनाया है। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन आईएएस को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उधर प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव से भी जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस और इंदौर में उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
.jpg)
No comments