उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी को मनेगा यूपी दिवस, सीएम ने की अहम बैठक
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यूपी दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन की तैयारियां पूरी ताकत के साथ की जा रही हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी राजधानी लखनऊ और अन्य जिलों में विशेष सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की । बैठक में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। बैठक कार्यक्रमों के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की गई।
इधर यूपी दिवस पर राजधानी लखनऊ में प्रमुख स्थलों और सरकारी कार्यालयों को सजाया जा रहा है। प्रमुख सड़कों और ऐतिहासिक इमारतों पर झंडों, बैनरों और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, हर जिले में स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।
.jpg)
No comments