Header Ads

Header ADS

नीतीश कुमार ने एक बार फिर से याद दिलाई 2005 वाली सरकार की

 


पटना। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से 2005 वाली सरकार की याद दिलाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी जानते हैं कि किसी भी राज्य की तेज आर्थिक तरक्की और रोजगार सृजन के लिए व्यापक पैमाने पर औद्योगीकरण का होना आवश्यक है। बिहार सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। 

उन्होंने लिखा वर्ष 2005 में जहां औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या 46 थी, वहीं वर्ष 2025 में बढ़कर 94 हो गई है। औद्योगिक इकाइयों की संख्या 2005 में 1,674 थी, जो 2025 में बढ़कर 3,500 हो गई है। इसी प्रकार, 2005 में बिहार से औद्योगिक उत्पादों का निर्यात जहां मात्र 25 करोड़ रुपये था, वह 2025 में बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये हो गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की संख्या वर्ष 2005 की 72 हजार इकाइयों से बढ़कर 2025 में 35 लाख तक पहुंच गई है। बिहार के जीएसडीपी में उद्योगों का योगदान भी वर्ष 2005 के 5.4 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 21 प्रतिशत से अधिक हो गया है। यह सब सरकार द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

No comments

Powered by Blogger.