उनकी आस्था हमें स्वीकार,लेकिन भगवान राम पर टिप्पणी गलत - धीरेंद्र शास्त्री
कोलकाता।
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुर्शिदाबाद में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव के पत्थर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी की ऐसी आस्था है, तो वह अपनी आस्था के अनुसार इसे स्वीकार कर सकता है। इसमें कोई गलती या अपराध नहीं है, लेकिन कोई भी हमारे भगवान राम पर टिप्पणी नहीं कर सकता। अगर हमारे मंदिर बनने पर कोई टिप्पणी करता है, तो उसका अहंकार सामने आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की एकता ही इस देश और दुनिया के लिए विश्व शांति का सबसे बड़ा साधन है। हम भारत में 'सनातन' चाहते हैं, 'तनातनी' नहीं। हम 'भगवा-ए-हिंद' चाहते हैं, 'गजवा-ए-हिंद' नहीं। शास्त्री कोलकाता में 'सनातन संस्कृति संसद' द्वारा 5 लाख लोगों के गीता पाठ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
.jpg)
No comments