Header Ads

Header ADS

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नरेश चंद्र सिंह राजा की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा

 


भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को म.प्र. विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नरेशचंद्र सिंह राज गोंड प्रदेश के इतिहास में एकमात्र जनजातीय और मध्यप्रदेश के 6वें मुख्यमंत्री रहे। उनकी कार्य अवधि 13 मार्च 1969 से 25 मार्च 1969 तक कुल 13 दिन रही। उनके मुख्यमंत्री बनने का समय संविद सरकार थी। राजनीतिक अस्थिरता की वजह से उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा। इस अवसर पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी, विधानसभा के प्रमुख सचिव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री नरेशचंद्र सिंह का जन्म 21 नवम्बर 1908 को हुआ था। वे जनजातीय राजवंश के राजा थे। जनवरी 1948 को अपने राज्य के भारत संघ में विलय होने तक वे सारंगढ़ रियासत के शासक थे। आजादी के बाद उन्होंने 1951 में मध्यप्रदेश राज्य विधानसभा के लिए हुए पहले आम चुनाव में जीत हासिल की। वे 1952 से 1969 तक मध्यप्रदेश की विधानसभा (विधायक) के सदस्य और पहले जनजाति कल्याण मंत्री रहे। उन्होंने बिजली और लोक निर्माण विभाग मंत्री का दायित्व भी संभाला था।


 उल्लेखनीय  है कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व माननीय अध्यक्षों की जयंती की अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम की परंपरा प्रारंभ की है । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा एवं विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित गणमान्य लोक उपस्थित रहे

No comments

Powered by Blogger.