Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश की चार बेटियों ने सीनियर नेशनल फेंसिंग में बिखेरी चमक

 


दिल्ली में 15–19 नवंबर तक मुकाबले; विमेन्स एपी में प्रज्ञा, खुशी, पूजा और ओशिनी को ब्रॉन्ज

भोपाल/ नई दिल्ली 

नई दिल्ली में 15 से 19 नवंबर 2025 तक हुई सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक जीते। विमेन्स एपी (Women’s Épée) कैटेगरी में प्रज्ञा, खुशी, पूजा और ओशिनी ने पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।
मध्यप्रदेश फेंसिंग एकेडमी में तैयार हुईं ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में लगातार आक्रामक खेल दिखाती रहीं। क्वार्टर फाइनल राउंड में कड़े मुकाबले के बाद सभी चारों ने पदक सुनिश्चित किए।

पूरे मुकाबलों में MP फेंसर्स ने दिखाया आक्रामक खेल

खिलाड़ियों ने शुरुआती नॉकआउट राउंड से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। कई मैचों में उन्होंने बढ़त बनाकर विपक्षियों को लगातार दबाव में रखा। कोचिंग सेंटरों में हुए तकनीकी प्रशिक्षण का असर उनके खेल में साफ नजर आया।

विभाग ने कहा– ‘बेटियों ने भरोसा जीता’

मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। विभाग ने कहा राज्य की खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। फेंसिंग में यह उपलब्धि बताती है कि मध्यप्रदेश प्रशिक्षण और टैलेंट डेवलपमेंट में सही दिशा में काम कर रहा है।
विभाग ने खिलाड़ियों, कोचिंग टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी।


No comments

Powered by Blogger.