श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली की रेखा सरकार का निर्णय
नई दिल्ली।
दिल्ली की रेखा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। यह अवकाश गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान, उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता की रक्षा के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को नमन करने का अवसर प्रदान करेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन अत्याचार, धार्मिक असहिष्णुता और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की पूर्ण और जीवंत मिसाल है। वे न केवल सिख धर्म के महान गुरु थे, बल्कि संपूर्ण मानवता के संरक्षक भी थे। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की और यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की रक्षा किसी भी मूल्य पर की जानी चाहिए।
.jpg)
No comments