पहले शाम को महिलाएं तो दूर आम आदमी बाहर निकलने से डरता था- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ की महिला इकाई के अंतरराज्यीय सम्मेलन में महिला उद्यमियों को संबोधित किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश भर की 21 महिला चैप्टरों की पांच सौ से अधिक महिला उद्यमियों से रूबरू मुख्यमंत्री ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर बात की साथ ही विकास और निवेश पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि बहन-बेटियों से छेड़खानी करने वालों को मौके पर ही सबक सिखाएं। महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करें। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए माडल बन रही है, इसी कारण यहां रात को भी महिलाएं सड़कों और बाजारों में बिना किसी डर के घूम रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां कुछ वर्ष पहले तक शाम को महिलाएं तो दूर आम आदमी बाहर निकलने से डरता था। निवेश तो आता ही नहीं था और जो पहले से थे वह सब जंगलराज से बचने के लिए बोरिया बिस्तर समेट रहे थे। मगर साढ़े वर्ष के दौरान जब से भाजपा की सरकार बनी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज बिना किसी डर के महिलाएं देर रात तक ऑफिस से घर जाती हैं।
.jpg)
No comments