एसआईआर से हमें कोई एतराज नहीं है, इसकी डेडलाइन बढ़ाई जाए - सपा प्रमुख
लखनऊ:
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में SIR के समय को और बढ़ाने की मांग की है। सपा प्रमुख ने कहा कि जिस समय सबसे ज्यादा शादियां हैं, उस समय उत्तर प्रदेश में SIR चल रहा है। एसआईआर से हमें कोई एतराज़ नहीं है, लेकिन इसकी डेडलाइन बढ़ाई जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का मिलकर यही प्रयास है कि मतदाता सूची अच्छी बनें। भाजपा को खेल करना चाहती है, जो खेल बिहार में देखने को मिला। आरजेडी तमाम वो सीटें हार गई जहां सबसे ज्यादा वोट SIR में कटे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार से हमारी मांग है कि वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड ऐसा बनाया जाना चाहिए जिसका डुप्लीकेट न बनाया जा सके। कम से कम मेटल का कार्ड बने जो डुप्लीकेट न बनाया जा सके। जो फर्जी न बनाया जा सके।
.jpg)
No comments