Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 643 अभ्यर्थियों की 'समेकित मेरिट सूची जारी की

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा में शामिल हुए 643 अभ्यर्थियों की 'समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं। वहीं, स्वप्निल वर्मा ने दूसरा (769.5 अंक) और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान (769.0 अंक) प्राप्त किया है। आयोग ने इस परिणाम के संबंध में एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि यह जारी की गई सूची 'चयन सूची' नहीं है।

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा पीढ़ी की मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी का परिणाम है, जिस पर पूरा राज्य गर्व महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने चयनित उम्मीदवारों को प्रशासनिक सेवा के नए चरण की शुरुआत पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि प्रदेश की सामूहिक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवा में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल स्थापित करेगी।


No comments

Powered by Blogger.