मुख्यमंत्री मान ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत चेक वितरित किए.
चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर जिले के अजनाला के भाला पिंड का दौरा किया था. यहां उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से कई परिवार प्रभावित से मुलाकात भी की थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में राहत चेक वितरित किए. मान के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस योजना का नाम ‘मिशन चढ़दीकला’ है जिसके तहत राहत राशि वितरित की गई थी
सीएम भगवंत मान ने इस दौरान पंजाब के लोगों से कहा कि मान सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जिसने प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान झेला है. भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और पुनर्वास के सभी कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ताकि प्रभावित लोग एक बार फिर अपने सामान्य जीवन की ओर लौट सकें.
.jpg)
No comments