Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 3 नक्सली मार गिराए

 


सुकमा 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं .

डीआरजी की टीम को क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

No comments

Powered by Blogger.