बिहार चुनावों में सीएम योगी का 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट
लखनऊ।
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक स्पष्ट तस्वीर पेश कर दी है। इन चुनावों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़े 'विनर' बनकर उभरे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य यूपी आधारित दलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। चुनावी नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के मैदान में योगी आदित्यनाथ की आक्रामक और हिंदुत्व-केंद्रित चुनावी रणनीति के आगे अखिलेश यादव की कोशिशें कमजोर पड़ गईं।
भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ की भूमिका बेहद प्रभावशाली रही। उन्होंने बिहार में कुल 31 चुनावी सभाएं और रैलियां कीं। इन सीटों में से 28 पर एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे योगी का स्ट्राइक रेट करीब 90 प्रतिशत रहा। योगी ने कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक/सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया और महागठबंधन पर 'माफिया राज' और 'जंगल राज' वापस लाने का नैरेटिव सेट किया, जो जनता को खूब पसंद आया।
.jpg)
No comments