सपा प्रमुख ने हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ा तो भड़के ओवैसी
नई दिल्ली।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ महागबंधन से जुड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनको नसीहत देते दिख रहे हैं।
बिहार में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा मैं बिहार की जनता को एआईएमआईएम को वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता मैं उन 5 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी सदस्यों को इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। हम बिहार की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। हम सीमांचल के कल्याण के लिए काम करेंगे।"
.jpg)
No comments