भोपाल में जल क्रीड़ा का महाकुंभ , 23 राज्यों के 500 प्रतिभागी करेंगे अपनी क्षमता का प्रदर्शन
8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स व 45 वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन
26 से 30 नवंबर तक कार्यक्रम, अपर लेक बनेगा खेल का केंद्र
भोपाल।
भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से 26 से 30 नवंबर 2025 तक दो बड़े राष्ट्रीय रोइंग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। अपर लेक पर होने वाले इन आयोजनों में 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स चैंपियनशिप और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शामिल हैं। प्रतियोगिता रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से होंगी, जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस वर्ष चैंपियनशिप में 23 राज्यों से 500 युवा रोअर्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जूनियर एवं इंटर-स्टेट दोनों श्रेणियों में अत्याधुनिक रोइंग बोट्स के माध्यम से प्रतिभागी अपनी शारीरिक क्षमता, गति, कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। ऊपरी झील के प्राकृतिक एवं अनुकूल जल क्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन रोइंग खेल को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
अपर लेक बना प्रमुख खेल स्थल
अपर लेक पूर्व में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स इवेंट्स की सफल मेजबानी कर चुका है। इसी वजह से इसे रोइंग खेल के लिए आदर्श स्थल माना जाता है। इस बार भी बोट हाउस, वार्मअप ज़ोन, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम और तकनीकी सुविधाओं सहित सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
खेल क्षमताओं और पर्यटन को बढ़ावा
राज्य सरकार का प्रयास है कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं और आयोजक कौशल का मजबूत संदेश देशभर में जाए। आयोजन से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण पहल
मध्यप्रदेश शासन, विशेषकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस अंतरराज्यीय व राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी राज्य में जल खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विभाग का उद्देश्य अधिकतम युवाओं को रोइंग जैसे ओलंपिक खेलों से जोड़ना तथा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

No comments