Header Ads

Header ADS

दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी के स्वागत में जमीन पर लेटी महिलाएं

 


नई दिल्ली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे के क्रम में शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे।

जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर पहले से ही कई स्थानीय कलाकार मौजूद थे। इन कलाकारों में खास तौर पर महिलाएं थीं। जैसे ही पीएम मोदी ने अपने प्लेन से बाहर कदम रखा तो उनका ध्यान इन महिला कलाकारों पर गया । ये कलाकार अपने पारंपरिक नृत्स से पीएम का स्वागत कर रहीं थी। 

कलाकारों ने पीएम मोदी के इस दौरे को खास बनाने के लिए स्वागत नृत्य के बाद उन्हें विशेष धन्यवाद दिया और जमीन पर लेटकर उन्हें सम्मान दिया। महिलाओं द्वारा पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने का ये तरीका अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से अफ्रीकी महिलाएं पीएम मोदी का जमीन पर लेकर प्रणाम कर रही हैं और कैसे पीएम मोदी उनके अभिवादन को स्वीकार करने के लिए उन्हें झुक कर प्रणाम कर रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.