Header Ads

Header ADS

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक पर FIR

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश में किसानों की फसल मूल्य को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक पर टीटी नगर पुलिस ने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन के आरोप में FIR दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर हुए प्रदर्शन के खिलाफ हुई, जहां पटवारी किसानों व कार्यकर्ताओं के साथ धान व सोयाबीन की बोरी लेकर पहुंचे थे.

घटना बुधवार दोपहर की है, जब पटवारी ने भावांतर योजना की विफलता व किसानों को उचित समर्थन मूल्य न मिलने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. उन्होंने कंधे पर बोरी लादकर पैदल मार्च निकाला, जिसमें रास्ते भर पुलिस बैरिकेड्स से टकराव हुआ. पटवारी ने कहा, “शिवराज जी किसानों के मसीहा बनते हैं, लेकिन फसल का असली दाम कब मिलेगा? भावांतर से किसान लुट रहा है.” बंगले पर पहुंचते ही नारेबाजी हुई, तो शिवराज चौहान खुद बाहर आए और प्रतिनिधिमंडल को अंदर ले गए. पटवारी ने सीधे सवाल किए कि यूरोपीय संघ जैसे देशों में चलने वाली PDP सिस्टम को मध्य प्रदेश में क्यों गड़बड़ तरीके से लागू किया गया?

No comments

Powered by Blogger.