Header Ads

Header ADS

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की


 पटना। 

एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस सूची में कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं.

No comments

Powered by Blogger.