दीपावली से पूर्व व्यापारियों को मिलेगा उनका जीएसटी रिफंड - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के कारोबारियों की दीपावली को भव्य और वैभवपूर्ण बनाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दीपावली से पूर्व तक दिल्ली के व्यापारियों को उनका जीएसटी रिफंड लगातार दिया जा रहा है। इस मद में उन तक 738 करोड़ की राशि पहुंचा दी गई है। यह प्रकिया जारी है और आधुनिक तकनीक के जरिए व्यापारियों को लगातार उनका जीएसटी रिफंड निपटाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी सरकार आम जन तक भी खुशियां पहुचांने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत हम पानी के लंबित बिलों व अनधिकृत पेयजल व सीवर के कनेक्शनों पर भारी राहत दे रहे हैं, इसके लिए पेमेंट चार्ज व पेनल्टी पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हमारी सरकार की यह योजना भी आम जन के लिए दीपावली का उपहार है।
.jpg)
No comments