इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की घिनौनी करतूत , आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को गिरफ्तार
बेंगलुरु .
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में ही एक जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हनुमंथनगर पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता बीटेक के सातवें सेमेस्टर की छात्रा है, जबकि आरोपी जीवन गौड़ा उसी कॉलेज में उसका जूनियर है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से जानते थे।
आरोप है कि 10 अक्टूबर को लंच ब्रेक के दौरान, जीवन ने छात्रा को कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने के लिए बुलाया। जब छात्रा वहां पहुंची, तो आरोपी ने पहले उससे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसने जबरदस्ती शुरू कर दी। आरोपी, छात्रा को घसीटते हुए पुरुषों के वॉशरूम में ले गया। वहां उसने दरवाजा बंद किया और दोपहर करीब 1:30 से 1:50 बजे के बीच उसके साथ रेप किया।

No comments