अब भारत से कोई दादागिरी नहीं कर सकता, दुनिया सुनती है हमारी बात- राजनाथ
लखनऊ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां एक बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज, जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है कि भारत क्या कह रहा है। अब भारत के साथ कोई दादागिरी नहीं कर सकता' और मुझे लगता है कि दुनिया का कोई भी देश ऐसी गलतफहमी नहीं पालेगा। इससे पहले राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 25,000 करोड़ रुपये के स्तर को छू गया है, जो कुछ साल पहले के 1,000 करोड़ रुपये से एक बड़ी छलांग है।
.jpg)
No comments