Header Ads

Header ADS

नवी मुंबई में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक सैलून मालिक की सरेआम पिटाई की


 मुंबई

नवी मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक सैलून मालिक की सरेआम पिटाई कर दी. सैलून मालिक पर आरोप है कि उसने अपनी एक महिला कर्मचारी को कई महीनों से सैलरी नहीं दी थी और सैलरी मांगने पर उसने महिला के साथ गाली-गलौज भी की थी.

 संबंधित महिला कर्मचारी कामोठे स्थित इस सैलून में पिछले कुछ महीनों से कार्यरत थी. हालांकि, उसे बार-बार मांगने के बावजूद उसकी सैलरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था. जब महिला को सैलरी नहीं मिली और मालिक ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की, तो उसने कामोठे शहर के MNS कार्यकर्ताओं से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही MNS कार्यकर्ता तत्काल एक्शन में आ गए. MNS कार्यकर्ता महिला कर्मचारी को साथ लेकर सीधे सैलून पहुंचे. उन्होंने पहले सैलून मालिक से सैलरी न देने के बारे में पूछताछ की, और फिर देखते ही देखते गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सैलून मालिक को थप्पड़ और घूसों से पीटना शुरू कर दिया. घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें MNS कार्यकर्ता सैलून मालिक को घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

No comments

Powered by Blogger.