Header Ads

Header ADS

हरियाणा: सैनी सरकार ने बढ़ाई बुजुर्गों की पेंशन , अब मिलेंगे 3200

 


चंडीगढ़। 

हरियाणा सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने वृद्धावस्था पेंशन 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति माह करने का ऐलान कर दिया है। बढ़ी हुई राशि नवंबर महीने से मिलेगी। इससे बढ़ोतरी से करीब 20 लाख बुजुर्गों को आर्थिक राहत मिलेगी।

हरियाणा में सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले साल उनकी सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 चुनावी वादों में से 46 पूरे किए। उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2025-26में 90 संकल्प पूरे करने का वादा किया है।

No comments

Powered by Blogger.