Header Ads

Header ADS

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान


 रायपुर 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों और जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है. यह सम्मान बुधवार को भोपाल में आयोजित एनएचए कॉन्क्लेव के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण  के CEO सुनील कुमार बर्नवाल ने राज्य नोडल एजेंसी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला और प्रोजेक्ट डायरेक्टर (ऑपरेशन) धर्मेंद्र गहवाई को दिया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित हुई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में पहली बार आयुष्मान भारत योजना को एक एजेंडे के रूप में शामिल किया गया था. मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को जिलों में योजना की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं.

No comments

Powered by Blogger.