Header Ads

Header ADS

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री के निर्देश बस में ज्यादा किराया ले तो करे कार्यवाही


  • भोपाल। 

  • गुरुवार को भोपाल में परिवहन विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अमले को दीपावली त्यौहार को देखते हुए बसों से यात्रियों से नियत टिकट की राशि से अधिक वसूली करने वाले बस मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह और आयुक्त परिवहन  विवेक शर्मा भी मौजूद थे।

  • बैठक में दिए निर्देश- 

  • बसों की जांच के दौरान परिवहन जाँच स्टाफ वर्दी में हों। बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल किया जाये। समस्त क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी उनके जिले में स्थापित एटीएस (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) की नियमित जांच करना सुनिश्चित करें।बिना वैध बीमा, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग बस पाए जाने पर उन्हें जारी किये गये परमिट की जांच हो। स्टेज कैरिज वाहनों में लाइसेंस प्राप्त कंडक्टर हो। 

  • स्लीपर कोच में प्रवेश एवं निर्गम निर्धारित मापदंड के अनुसार हो। स्लीपर कोच में निर्धारित ले-आउट के अनुसार स्लीपर लगे हों, यह सुनिश्चित हो।अमले को यह निर्देश दिये गये हैं कि लोक सेवा वाहन में ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन न किया जाये। समस्त बसों में पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र हों। प्रत्येक बस में प्राथमिक चिकित्सा के उपकरण अनिवार्य रूप से हों।

  • आल इंडिया टूरिस्ट परमिट एवं अन्य बसों द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर हो सख्त कार्यवाही। बीमा नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण की जाँच हो। प्रदेश के सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हो, यह सुनिश्चित किया जाये। वाहन पोर्टल पर माइग्रेट होने के पूर्व जिन वाहनों का मोटर कर और पेनल्टी की राशि दर्ज न हो, ऐसे प्रकरण का निराकरण 15 दिवस में हो। दो पहिया वाहनों पर चालक हेलमेट पहने, यह सुनिश्चित हो। हेलमेट उपयोग के लिये निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

  • No comments

    Powered by Blogger.