Header Ads

Header ADS

भोपाल में होगा किसान सम्मेलन, भोपाल , नर्मदापुरम संभाग के किसान होंगे शामिल

 


भोपाल 

शनिवार 18 अक्टूबर को भोपाल में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा जिले से लगभग 2500 किसान शामिल होंगे। सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा।   

भावांतर योजना की दी जाएगी जानकारी

सम्मेलन में किसानों को भावांतर योजना के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। योजना अंतर्गत किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में फसल बेच सकेंगे। किसानों को 15 दिवस में भावांतर की राशि उनके आधार लिंक बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। भावांतर योजना के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 17 अक्टूबर तक होंगे।

No comments

Powered by Blogger.