Header Ads

Header ADS

राजस्थान : हाईवे पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की टक्कर से 4 दोस्त जिंदा जले

 


जयपुर।

राजस्थान में बालोतरा जिले के सिणधरी इलाके में एक और भयानक हादसा हो गया. यहां मेगा हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच दोस्तों में से चार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. उसका इलाज चल रहा है.

हादसा सिणधरी थाने के सड़ा गांव के पास रात करीब 1:30 बजे हुआ. स्कॉर्पियो बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी तहसील के डाबड़ गांव के रहने वाले पांच दोस्तों का था. ये दोस्त सिणधरी घूमने गए थे. रात करीब 12 बजे वे अपने गांव लौट रहे थे. घर से महज 30 किलोमीटर दूर हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पहले आग भड़क उठी. फिर विस्फोट जैसी स्थिति बन गई. दोनों वाहन धू-धू से जलने लगे.

No comments

Powered by Blogger.