गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी 16 मौजूदा मंत्रियों का इस्तीफा
गांधीनगर।
गुजरात में गुरुवार को मुख्यमंत्री नितिन पटेल को छोड़कर सभी 16 मौजूदा मंत्रियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम आगामी कैबिनेट विस्तार की तैयारी के तहत उठाया गया है। नए मंत्रिमंडल में लगभग 10 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, जबकि करीब आधे मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
बीजेपी संगठन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नए चेहरों को मौका देने और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार करने की कवायद चल रही है। कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तय किया गया है। फिलहाल गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं — जिनमें आठ कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं।
.jpg)
No comments