Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी।
आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। राजेंद्र गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। गुप्ता के चयन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आज आम आदमी पार्टी की ओर से रजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। मेरी तरफ से रजिंदर गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं।'
No comments