छत्तीसगढ़ में पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग “पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की बनी राह
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड)का निर्माण 12 महीनों में पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे बनाया है। यह उपलब्धि राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा, “पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी!” उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और NHAI टीम को धन्यवाद दिया, इसे “समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़” के विजन का हिस्सा बताया.
इस सुरंग का निर्माण मात्र एक वर्ष के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ. 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है और इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा किया जा रहा है. पूरी तरह से बनकर तैयार होने पर यह ट्विन ट्यूब सुरंग रायपुर से विशाखापत्तनम तक यात्रा के समय को काफी कम कर देगी. इससे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा.
.jpg)
No comments