Header Ads

Header ADS

सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों पर तेजस्वी के घर इंडिया गठबंधन के नेताओं की मीटिंग

 


पटना। 

सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई। तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत सभी प्रमुख नेता पहुंचे। बैठक काफी अहम होने वाली है। इसमें यह तय हो जाएगा कि सीट बंटवारे की घोषणा कब करेंगे। 

कांग्रेस ने कहा - मतदाता सूची में भारी फर्जीवाड़ा हुआ 

बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग पर फिर से बड़ा आरोप लगा दिया है। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची में भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर 38 लाख लोगों के नाम काट दिए गए हैं। इसमें 23 लाख महिलाएं और 15 लाख पुरुष शामिल हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह सब मोदी सरकार के इशारे पर हुआ है।

No comments

Powered by Blogger.