बिहार : भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए लोगों से मांगे सुझाव, रथों को किया रवाना
पटना।
बिहार चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जनता की सलाह से बनाने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रविवार को पार्टी के घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव लेने हेतु 'पेटियां रथों' को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने के लिए सुझाव संग्रह अभियान की आज से शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण और किसान के कल्याण के लिए धरातल पर बहुत सारे काम किये है। एनडीए की फिर से सरकार बने इसके लिए हम मतदाताओं से घोषणा पत्र के लिए सुझाव चाहते है कि जनता बिहार विकसित बिहार बनाने के लिए वे अपना सुझाव देने का काम करे। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दल पूरी तरह से एकजुट हैं।

No comments