सैनी सरकार का 17 अक्टूबर को एक साल होगा पूरा , सोनीपत के कार्यक्रम में आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़
हरियाणा में 17 अक्टूबर को भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी राज्य के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिपरिषद की अनौपचारिक बैठक हुई। इस बैठक में पिछले साल की सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और विभिन्न अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई।यह बैठक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चले ‘सेवा पखवाड़ा’ के सफल समापन के बाद बुलाई गई थी।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा की जनता ने भाजपा को मजबूत जनादेश के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपी थी। सैनी ने कहा, ‘‘वर्तमान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर, प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे और राज्य के लोगों के लिए नयी विकास योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से एक विशेष रिश्ता है।
.jpg)
No comments