हरियाणा पुलिस के आईजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
चंडीगढ़।
हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया जेल में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने घर की बेसमेंट में अपने सिर में गोली मारी है। वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। आईएएस पी अमनीत कुमार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान दौरे पर हैं।
चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दोपहर 1.30 बजे मिली थी। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। जहां घर पर सुसाइड की घटना हुई थी। घर से आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव बरामद हुआ है। घटना स्थल पर सीएफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। पुलिस की जांच जारी है।
.jpg)
No comments