Header Ads

Header ADS

यूपी पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' और 'ऑपरेशन खल्लास' से अपराधियों की शामत

 


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के एक आदेश के बाद अपराधियों की शामत आ गई है। प्रदेश में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में एक के बाद एक लगभग 20 मुठभेड़ें की हैं। उन्होंने हर शहर में अपराधियों का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेरठ से मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद, मुरादाबाद से मथुरा, हरदोई से उन्नाव, झांसी से बुलंदशहर, बागपत से बलिया, लखनऊ से गाजियाबाद और शामली से झांसी तक की है।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। पिछले 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन लंगड़ा' और 'ऑपरेशन खल्लास' के तहत की गई। दावा किया जा रहा है कि अपराध कम करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसा किया गया है। मेरठ से लेकर मुज़फ़्फ़रनगर तक, पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ़्तार कर रही है।

No comments

Powered by Blogger.