Header Ads

Header ADS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, सुखोई के बाद राफेल में भरी उड़ान

 


लखनऊ। 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरियाणा के अंबाला में  एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है। द्रौपदी मुर्मू फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, उसे चलाने के तरीके और सुरक्षा से जुड़ी बातें समझीं। बड़ी बात तो ये है कि अंबाला एयरबेस से ही भारत के फाइटर जेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उड़ान भरी थी और पाकिस्तान एवं पीओके में घुसकर मार की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा है। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। द्रौपदी मुर्मू राफेल और सुखोई में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं और अपने नाम रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस खूबसूरत पल के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है। राष्ट्रपति ने लिखा कि राफेल पर उड़ान भरना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है। इस ताकतवर राफेल एयरक्राफ्ट पर पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के लिए नए सिरे से गर्व की भावना भर दी है। मैं भारतीय वायु सेना और एयर फोर्स स्टेशन, अंबाला की पूरी टीम को इस उड़ान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बधाई देती हूं।

No comments

Powered by Blogger.