Header Ads

Header ADS

हरियाणा : 9 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


चंडीगढ़। 

हरियाणा सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को कार्यभार ने मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। कई विभागों को नए निदेशक मिलर हैं। आयुक्त, रजिस्ट्रार, एमडी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

बैच 1996 के आईएएस ऑफिसर श्यामल मिश्रा को मुख्य प्रशासक, व्यापार मेला प्राधिकरण , हरियाणा, नई दिल्ली पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव भी बनाया गया है। इसी के साथ अपूर्वा कुमार सिंह को इस पद के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। अशोक कुमार मीणा को महानिदेशक, विकास एवं पंचायत के साथ-साथ विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

दुष्मंत कुमार बेहरा को राज्यपाल के सचिव और श्रम आयुक्त पद के साथ-साथ श्रम विभाग सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। मणि राम शर्मा को मैनिजिंग डायरेक्टर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड पद पर भेजा गया है। साथ ही ऊर्जा विभाग सचिव और गृह विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। अमर दीप सिंह को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल को प्रबंध निदेशक हारट्रॉन और मैनेजिंग डायरेक्टर, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ आदित्य दहिया को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा विभाग के निदेशक और विशेष सचिव पद पर भेजा गया है। वर्षा खंगलवाल को हरियाणा सतर्कता विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.