Header Ads

Header ADS

उत्तर प्रदेश : गन्ना किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी 

 


लखनऊ.

 उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद पर राज्य सलाहकार मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले से अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. यह कदम प्रदेश के लगभग 45 लाख किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी. उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है. पिछले सात वर्षों में योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जो पूर्ववर्ती सरकारों से कहीं अधिक है

No comments

Powered by Blogger.