Header Ads

Header ADS

शिवराज बोले - बिहार में परिवार कुर्सीवाद में उलझा, किडनी देने वाली बेटी का भी हो रहा तिरस्कार 

 


पटना। 

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में सियासी तीर चलना शुरू हो गए है।  मखाना महोत्सव में शामिल होने पटना पहुंचे  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और लालू के परिवारवाद  पर निशाना साधा। शिवराज ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की कुंठा देश में नहीं, विदेश में निकल रही है। वो विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने का पाप और अपराध कर रहे हैं। 

शिवराज सिंह ने कहा कि परिवारवाद यहां कुर्सी वाद में उलझ गया है। किडनी देने वाली बेटी का भी तिरस्कार हो रहा है। कौन होगा, इसी पर महाभारत मचा हुआ है। एक यहां है तो एक वहां है और वहां से भी तय नहीं कर रहे हैं कि कौन होगा यहां।   

बिहार के विकास पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बिहार में जो होता है, लोग आश्चर्य के साथ देख रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों का सशक्तिकरण ये सभी देखकर विपक्ष कुंठित है। शिवराज सिंह ने कहा कि इस बार बिहार में रिकॉर्डतोड़ बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है, लेकिन वहां कौन होगा, इसी में सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा।

No comments

Powered by Blogger.