शाह की अपील हिंसा छोड़े नक्सली , विकास कार्यों के लिए गांव को देंगे एक करोड़ रूपये
रायपुर / बस्तर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है । शाह ने कहा कि नक्सलवाद से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है। शाह ने युवाओं से कहा कि गाँव से नक्सल समस्या से मुक्त होने के बाद, उन्हें विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
बस्तर दशहरा समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने साफ तौर पर कहा कि अगर आप हथियार उठाएंगे और बस्तर की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, तो हमारे सशस्त्र बल, सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस जवाब देंगे। 31 मार्च, 2026 इस देश की धरती से नक्सलवाद को अलविदा कहने के लिए तय किया गया है।
नक्सलियों से बातचीत की कोई जरूरत नहीं
नक्सलियों से बातचीत की माँग पर शाह ने कहा कि इस बारे में बात करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार बस्तर सहित पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
.jpg)
No comments