Header Ads

Header ADS

यूपी के फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में धमाका, दो छात्रों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल


फर्रुखाबाद:

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले एक कोचिंग सेंटर में अचानक एक धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि इसकी जद में कई बच्चे और महिला-पुरुष आ गए. इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा फर्रुखाबाद जिले से सन क्लासेज नाम के कोचिंग सेंटर में हुआ. धमाके में घायल हुए छात्रों और अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे को सीएम योगी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की.

No comments

Powered by Blogger.