हमें कम से कम चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दें पीयूष गोयल जी- सम्राट चौधरी
पटना।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्तमंत्री सीतारमण ने बिहार के विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दिया है। गया में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, बिहार सरकार ने इसके लिए 1300 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है। इस दौरान चौधरी ने कहा कि बिहार की 14 करोड़ आबादी की जरूरतें इतनी बड़ी हैं कि एक कॉरिडोर से हमारा काम नहीं चलेगा। हम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध करते हैं कि हमें कम से कम चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दें।
कार्यक्रम में मौजूद गोयल ने उपमुख्यमंत्री की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया और घोषणा की- बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में चार औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री गोयल ने नई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 की तारीफ की और इसे देश में सबसे सरल और उदार पैकेज बताया। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्री श्री गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एतिहासिक समय है, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
.jpg)
No comments