लाडली बहनों को 28 वीं किश्त कल , सामाजिक पेंशन भी मिलेगी
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में 28 वीं किश्त के रूप में 1541 करोड़ रुपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 345.34 करोड़ रुपये लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 194.56 करोड़ रुपये लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 150.78 करोड़ रुपये लागत के 37 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 53.48 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपये की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ताओं, गैर-उज्ज्वला श्रेणी की लाडली बहनों तथा विशेष पिछड़ी जनजाति की 31 लाख से अधिक बहनों को गैस रिफिल के लिए 450 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस मद में 48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।
.jpg)
No comments