Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज

 


चंडीगढ़। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. बीते शुक्रवार को सीएम मान को अस्पताल में भर्ती किया गया था.  अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि सीएम की सेहत में सुधार हो रहा है. सभी वाइटस्ल पैरामीटर स्टेबल हैं. सीएम मान अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उन्होंने वहां से ही कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था और पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था. इसके साथ ही एक्स पर शेयर वीडियो में वो बाढ़ के राहत कार्य में लगे लोगों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया. 

No comments

Powered by Blogger.